Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • किसानों के लिए अच्छी खबर, 20 जून तक पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून 

किसानों के लिए अच्छी खबर, 20 जून तक पहुंचेगा उत्तराखंड में मानसून 

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

धूप छांव के बीच उत्तराखंड में मानसून आने की लगभग लगभग नजदीकियां जल्द देखने को मिलेगी मौसम विभाग से आ रही बड़ी अपडेट के अनुसार राज्य में मानसून का आगमन होने वाला है। प्रदेश में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। इसके बाद समूचे राज्य में गर्मी से सबसे बड़ी राहत मिलेगी मौसम विभाग की माने तो राज्य में 23 तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून का आगमन होता है। इस बार मानसून के आगमन से पहले ही अच्छी बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है। यूपी में भी अगले दो से तीन दिनों में इसके पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मानसून 23 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है।

उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में जून माह से लगातार प्री मानसून की बरसात होती रही जबकि 12 तारीख के बाद समुचे राज्य में बरसात हुई जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली तथा उच्च हिमालय क्षेत्र के पिथोरागढ़,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, अंदरूनी जनपदों में या बरसात लगातार दिखाई दी अब मौसम विभाग का कहना है कि प्री मानसून के बाद 23 जून तक राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा इसके बाद राज्य के किसानों को भी बड़ा फायदा होगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required