आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश के आठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किया है।
शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द ही कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
इन अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश जारी हुए:
- आईजी नीरू गर्ग को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट (BPR&D)
- आईजी राजीव स्वरूप को सीमा सुरक्षा बल (BSF)
- आईजी मुख्तार मोहसिन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- आईजी अरुण मोहन जोशी को BSF
- डीआईजी जन्मेजय खंडूरी को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)
- डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को आईटीबीपी
- डीआईजी पी रेणुका देवी को सीबीआई
