उत्तराखंड की खूबसूरत आंखे और मासूम चेहरे वाली लुटेरी दुल्हन राजस्थान में गिरफ्तार
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
मासूम चेहरा और खूबसूरत आंखों की तस्वीर दिखाकर शादी करने के बाद पति को लूटने वाली लुटेरी दुल्हन को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सीमा उर्फ निक्की कई युवकों को चूना लगा चुकी है। पुलिस आरोपी महिला की कुंडली खंगाल रही है।
महिला अपनी खूबसूरती में युवकों को फंसाने के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर तस्वीर डालती थी। जिसके बाद शादी का रिश्ता आता था। बाकायदा शादी करती और उसके बाद पति और उनके परिजनों को फंसा देती थी। फरवरी 2023 में एक व्यापारी से शादी की और पांच महीने बाद ही घर से 36 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक युवती करीब सवा करोड़ रुपये वसूल कर चुकी है।
