यमुनोत्री धाम में अब तक 23 श्रद्धालुओं की गई जान,यमुनोत्री में आज एक मौत
Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip
उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच है लेकिन चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
