Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandi

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने, हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने टिहरी के हिंडोलाखाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में आरोपी दीपक सैनी (20) पुत्र सतपाल सैनी निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिंडोलाखाल, टिहरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required