Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से लगी आग, मची अफरा-तफरी, हादसे के समय भोजन कर रहे थे कांवड़ यात्री

ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से लगी आग, मची अफरा-तफरी, हादसे के समय भोजन कर रहे थे कांवड़ यात्री

Listen to this article

Kuldeep Khandelwal/ Niti Sharma/ Kaviraj Singh Chauhan/ Vineet Dhiman/ Anirudh vashisth/ Mashruf Raja / Anju Sandip

कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के आसफ नगर के समीप एक ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई। आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। खाना खा रहे हैं कई कावड़ यात्री मौके से भाग निकले बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

आसफ नगर के समीप फौजी ढाबा है। यहां पर रात के समय काफी संख्या में कांवड़ यात्री भोजन कर रहे थे। इसी बीच ढाबे की रसोई में रखा रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे यहां पर आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास दहशत फैल गई। लोगों में भगदड़ मच गई। तब तक पुलिस व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसी समय कई कांवड़ यात्री भोजन छोड़कर यहां से भाग निकले। उनकी कांवड़ भी वहीं पर रह गई काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।

मंगलौर कोतवाली अमर चंद शर्मा ने बताया कि आसफ नगर में एक फौजी ढाबा है। यहां पर रात के समय काफी कांवड़ियों की काफी भीड़ थी। इस दौरान कांवड़ियों के लिए खाना बन रहा था। इसी बीच ढाबे की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे वहां आग भड़क गई, और एक जोरदार धमाके के साथ सामान फैल गया। घटना होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। ढाबे के कर्मचारी समेत कांवड़ यात्री ढाबे से बाहर निकल आए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required