Search for:
  • Home/
  • Dehradun/
  • (देहरादून) चार जनपदों में बरसात के बाद बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई सबसे अधिक बरसात

(देहरादून) चार जनपदों में बरसात के बाद बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई सबसे अधिक बरसात

Listen to this article

उत्तर भारत में ठंड का आगाज अब धीरे-धीरे प्रारंभ हो गया है राज्य के विभिन्न जनपदों अल्मोड़ा. बागेश्वर.चंपावत. और पिथौरागढ़ जनपदों में हुई बरसात के बाद मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है।
उधर मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात रिकॉर्ड की है जहां पर सबसे अधिक पिथौरागढ़ में 26 मिली मीटर बरसात मौसम विभाग ने दर्ज की है वही सॉग में 16 नैनबाग में 13 नौगांव में 12 झूलाघाट में 6. 5 कनालीछीना में 5.5 जौलजीबी में 05 केदारनाथ में 02.5 डीडीहाट में 2.5 लीती में 1.5 सामा में 1.5 मिली मीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।

इस हफ्ते से पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसी हफ्ते से ठंड ज्यादा पड़ेगी। मैदानी इलाकों में पंजाब और हरियाणा में 15 नवंबर के बाद हल्की ठंड शुरू होगी। बिहार और झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 से 20 नवंबर के बाद सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। यानी इन राज्यों में थोड़ी देर से सर्दी आएगी।

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक ऊपर रहा।

उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली (रिज) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required